IAS रिंकू राही ने क्यों माँगी आधी तनख्वाह? DM की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

जालौन में एसडीएम (न्यायिक) के पद पर तैनात IAS रिंकू सिंह राही ने प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग को छह पन्नों का पत्र भेजकर अपने तबादले, वर्तमान जिम्मेदारियों और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने आधे दिन के काम के बदले आधा वेतन लेने की इच्छा भी जताई है। हालांकि पत्र में लगाए गए आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

IAS रिंकू राही ने क्यों माँगी आधी तनख्वाह? DM की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल Read More

भ्रष्टाचार! मोदी ने 3 दिन पहले किया स्टेशन का लोकार्पण, अब छत से टपकने लगा पानी

छतरपुर के हरपालपुर रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई को वर्चुअल लोकार्पण किया था। लेकिन महज तीन दिन बाद हुई बारिश में प्लेटफॉर्म की छत से पानी टपकने लगा, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए।

भ्रष्टाचार! मोदी ने 3 दिन पहले किया स्टेशन का लोकार्पण, अब छत से टपकने लगा पानी Read More

दतिया उपचुनाव: डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से कहा- ‘दूल्हा पीछे आ रहा है’, प्रत्याशी को पहनाएं माला

दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा का अलग अंदाज देखने को मिला। कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किए जाने पर उन्होंने खुद पीछे हटते हुए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को माला पहनाने की बात कही। इस घटना की पूरे चुनावी माहौल में चर्चा हो रही है।

दतिया उपचुनाव: डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से कहा- ‘दूल्हा पीछे आ रहा है’, प्रत्याशी को पहनाएं माला Read More

दतिया उपचुनाव में 22 उम्मीदवार मैदान में, हर मतदान केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट वाली EVM

दतिया विधानसभा उपचुनाव में नामांकन वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है. अब नोटा सहित 22 उम्मीदवार मैदान में हैं. अधिक उम्मीदवार होने के कारण निर्वाचन आयोग ने हर मतदान केंद्र पर दो बैलेट यूनिट वाली EVM लगाने का निर्णय लिया है.

दतिया उपचुनाव में 22 उम्मीदवार मैदान में, हर मतदान केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट वाली EVM Read More

केन-बेतवा का मुआवजा आदिवासियों की ज़गह मुसलमानों को दे दिया!

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केन-बेतवा लिंक परियोजना में मुआवजा वितरण, ग्राम सभा की प्रक्रिया और पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने परियोजना की स्वतंत्र जांच और सोशल ऑडिट कराने की मांग करते हुए सरकार पर प्रभावित किसानों और आदिवासियों की अनदेखी का आरोप लगाया।

केन-बेतवा का मुआवजा आदिवासियों की ज़गह मुसलमानों को दे दिया! Read More

दतिका उपचुनाव के बीच कहाँ जा रही थी 36 लाख की नकद रकम?

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर चल रही सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में कुल 36.19 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों मामलों में नकदी से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर एफएसटी ने जांच शुरू कर दी है।

दतिका उपचुनाव के बीच कहाँ जा रही थी 36 लाख की नकद रकम? Read More

दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक को कौन मना पायेगा?

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से नाराज बताए जा रहे अवधेश नायक को मनाने के प्रयास तेज हो गए हैं। पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने उनके निवास पर मुलाकात की, वहीं भाजपा भी उन्हें अपने पाले में लाने की कोशिशों में जुटी हुई है।

दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक को कौन मना पायेगा? Read More

बागेश्वर बाबा ने शालिग्राम के नाम पर खरीदी करोड़ों की जमीन, सपा का आरोप

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग को कथित VIP ट्रीटमेंट दिए जाने के आरोपों को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भी जांच के दायरे में शामिल करने की बात कही है।

बागेश्वर बाबा ने शालिग्राम के नाम पर खरीदी करोड़ों की जमीन, सपा का आरोप Read More

झांसी नगर निगम में आधी रात लोडर ले जाने पर मचा बवाल, अपर नगर आयुक्त बोले- चोरी नहीं, निस्तारण की कार्रवाई थी

झांसी नगर निगम परिसर से देर रात जब्त लोडर बाहर ले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर इसे चोरी का मामला बताया गया, लेकिन नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन और जब्त सामान के निस्तारण के लिए अधिकारी की निगरानी में वाहन बाहर ले जाया गया था।

झांसी नगर निगम में आधी रात लोडर ले जाने पर मचा बवाल, अपर नगर आयुक्त बोले- चोरी नहीं, निस्तारण की कार्रवाई थी Read More

झाँसी लूटकांड की पूरी कहानी, जिसमें जालौन पुलिस के तीन सिपाहियों का आया नाम

झांसी में ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी से 24.90 लाख रुपये की कथित लूट के मामले में जालौन पुलिस लाइन के तीन सिपाहियों की भूमिका जांच के दायरे में आ गई है। झांसी पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि जालौन एसपी ने तीनों के निलंबन और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

झाँसी लूटकांड की पूरी कहानी, जिसमें जालौन पुलिस के तीन सिपाहियों का आया नाम Read More