जालौन: आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं. जारी स्थानांतरण सूची में 34 पुरुष उपनिरीक्षक, 3 महिला उपनिरीक्षक, 5 महिला हेड कांस्टेबल और 8 महिला कांस्टेबल शामिल हैं. सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं. इस फेरबदल में पुलिस लाइन में तैनात कई उपनिरीक्षकों को अलग-अलग थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं. महिला पुलिसकर्मियों को भी विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है.
चौकी प्रभारियों की बदली गई जिम्मेदारी
स्थानांतरण सूची के मुताबिक उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी को मंडी चौकी प्रभारी के पद से हटाकर बल्लभ नगर चौकी प्रभारी बनाया गया है. वहीं उपनिरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह को तिलक नगर चौकी से स्थानांतरित कर मंडी चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक इदरीस अहमद को डकोर, सुरेंद्र कुमार को तिलक नगर चौकी और उदयपाल सिंह को कदौरा भेजा गया है. अकील अहमद और महिपाल सिंह की तैनाती कालपी में की गई है.
इन थानों में भेजे गए उपनिरीक्षक
जारी सूची के अनुसार जितेंद्र सिंह को आटा, अवधेश सिंह और बृजमोहन को कोंच, बृजकिशोर तथा विशुन दयाल उर्फ विशुनी यादव को नदीगांव भेजा गया है. रामजी सिंह और डोरीलाल को रेंढ़र, श्यामवीर सिंह को गोहन, शफीक अहमद और मेघ सिंह को जालौन, जबकि कमलेश कुमार और राम सिंह को एट में नई तैनाती मिली है. चरन सिंह, दिनेश कुमार और राकेश कुमार को माधोगढ़, उमेश तिवारी को कोंच तथा कौशलेन्द्र सिंह को चुर्खी भेजा गया है. सुनील कुमार, योगेश कुमार, नसीम हसन और अश्वनी कुमार की तैनाती कोतवाली उरई में की गई है. इसके अलावा ओमप्रकाश यादव को कालपी, रामकुमार द्विवेदी को कुठौंद, दूसरे ओमप्रकाश यादव को महिला थाना, अजयपाल को कैलिया, रामविलास को रामपुरा और प्रेम बहादुर सिंह को जगम्मनपुर में तैनाती दी गई है.
तीन महिला उपनिरीक्षकों को भी मिली नई जिम्मेदारी
महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है. महिला उपनिरीक्षक अनीता देवी को कोतवाली उरई, प्रियंका देवी को माधोगढ़ और सन्नो देवी को जालौन भेजा गया है. महिला हेड कांस्टेबलों में ममता देवी को डकोर, अर्चना राजपूत को रैढ़र, कुमारी राजबेटी को कुठौंद, मंजू देवी यादव को कैलिया और राधा राजपूत को रामपुरा में तैनाती मिली है.
आठ महिला कांस्टेबलों का भी स्थानांतरण
महिला कांस्टेबलों में प्रांजल पटेल को चुर्खी, रीता शाक्य को माधोगढ़, भारती चौहान और पिंकी यादव को कोंच, मधु को कोटरा, रिंकी को गोहन, संजीला त्यागी को एट और आरती यादव को सिरसी कलार भेजा गया है. पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव के बाद अलग-अलग थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिसकर्मी काम करेंगे. त्योहारों के दौरान भीड़, सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती में किए गए इस बदलाव को अहम माना जा रहा है. वहीं महिला पुलिसकर्मियों की नई तैनाती से महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई और थानों में महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है.
जालौन प्रशासन में बड़ा फेरबदल, चौकी इंचार्ज बदले, 34 दरोगा इधर से उधर
