होटल पर रेलकर्मी की मौ*त, लोग मिर्गी समझकर जूता-मोजा सुंघाते रहे, फ़िर….

झांसी: झांसी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 29 वर्षीय रेलकर्मी की अचानक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह ड्यूटी के दौरान चाय लेने होटल पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

होटल काउंटर पर अचानक गिरे, फिर नहीं उठ सके
जानकारी के अनुसार, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले अजय कुशवाहा सोमवार शाम अपने कार्यस्थल से चाय लेने पास के होटल पहुंचे थे। उन्होंने चाय ली और काउंटर पर वापस जाकर पन्नी मांगी। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह काउंटर पर रखी पकौड़ी-समोसे की ट्रे पर मुंह के बल गिर पड़े। इसके बाद वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने पहले इसे मिर्गी का दौरा समझा और घरेलू तरीके अपनाने लगे। करीब तीन मिनट तक वह जमीन पर पड़े रहे, फिर शरीर ने प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया।

मौके पर अफरा-तफरी, अस्पताल में मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही उनके साथी मौके पर पहुंचे और उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की। बाद में ऑटो से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। होटल संचालक ने बताया कि अजय के गिरते ही उनके फोन पर कॉल आया, जिसे रिसीव कर उन्होंने परिजनों और साथियों को जानकारी दी।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अजय शाम करीब 7:49 बजे होटल पहुंचे थे। कुछ सेकेंड तक वह सामान्य दिखे, लेकिन अचानक लड़खड़ाकर नीचे गिर पड़े। यह पूरी घटना कुछ ही पलों में घट गई।

रेलवे ने जताया दुख, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अजय कुशवाहा झांसी मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय में वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें करीब दो साल पहले अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। रेलवे की ओर से परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *