छात्रों के दो गुटों में बर्चस्व की जंग, बीच सड़क हॉकी से मा*रा, गुंडई पर लगाम कब?

जालौन: जनपद के उरई में उस वक्त माहौल दहशत में बदल गया, जब पढ़ाई और भविष्य की राह पर चलने वाले छात्रों के बीच अचानक हिंसा भड़क उठी। उरई कोतवाली क्षेत्र के चौरसी मोड़ पर दो छात्र गुटों के बीच हुई झड़प ने एक परिवार के सपनों को झकझोर कर रख दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खतरनाक रूप ले लिया। इसी दौरान एक छात्र ने दूसरे पर हॉकी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में घायल छात्र के हाथ में फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग सहमे हुए नजर आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर छात्र की पहचान आर्यन यादव के रूप में की जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता, समाज में उठे गंभीर सवाल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक छात्र, दूसरे छात्र पर बेरहमी से हॉकी से वार कर रहा है। यह दृश्य न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि समाज के सामने एक बड़ा सवाल भी खड़ा करता है—क्या हमारे बच्चे अब पढ़ाई से ज्यादा हिंसा की ओर बढ़ रहे हैं? इस घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में गहरी चिंता है। उनका कहना है कि स्कूल-कॉलेज के छात्रों में बढ़ती आक्रामकता एक खतरनाक संकेत है, जिसे समय रहते रोकना बेहद जरूरी है।

पुलिस जांच में जुटी, सख्त कार्रवाई का आश्वासन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *