पानी समझकर पी लिया कीटनाशक, महिला की मौ…

जालौन: जनपद के आटा थाना क्षेत्र के ददरी खरका गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पानी समझकर कीटनाशक पी लेने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान शोभारानी (60 वर्ष) निवासी ददरी खरका के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर में एक गिलास में कीटनाशक दवा रखी हुई थी। अनजाने में शोभारानी ने उसे पानी समझकर पी लिया।

कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी व घबराहट की शिकायत होने लगी। परिजनों ने स्थिति गंभीर होते देख तुरंत उन्हें इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *