जालौन में आपराधिक तत्वों की ख़ैर नहीं, SP ने दी सख़्त हिदायत

जालौन: जनपद जालौन को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार सिंह ने औपचारिक रूप से एसपी का कार्यभार संभाल लिया है। उनकी नियुक्ति दो दिन पहले पूर्व एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार के स्थान पर की गई थी। इससे पहले वह लखनऊ में एटीएस में एसपी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

मूल रूप से अंबेडकर नगर के रहने वाले विनय कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाए रखना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। अपराध पर सख्त नियंत्रण, आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और पुलिस तंत्र को और अधिक सक्रिय बनाना उनके काम का मुख्य आधार रहेगा।

कार्यभार संभालने के बाद नए एसपी ने पुलिस कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी से टीमवर्क के साथ काम करने और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। उनका कहना था कि पुलिस और आम लोगों के बीच मजबूत तालमेल से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

उन्होंने यह भी संकेत दिए कि जनपद में पुलिसिंग को आधुनिक और जवाबदेह बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों को त्वरित और बेहतर न्याय मिल सके।

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *