Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Galaxy S25 FE से Z Fold 8 तक, Samsung फोन्स पर बंपर ऑफर्स

Flipkart

साल भर लोगों को जिस Sale का बेसब्री से इंतज़ार रहता है उसके लिए बस एक हफ्ता बचा है. ये है Flipkart Big Billion Days Sale 2026. सेल से कुछ दिन पहले ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली खास डील्स का खुलासा करना शुरू कर दिया है। इस सेल के दौरान लेक्सी S25 FE, गैलेक्सी S25 और हाल ही में लॉन्च हुई गैलेक्सी Z Fold 8 सीरीज समेत कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन ज़बरदस्त डिस्काउँट के साथ मिलेंगे।

फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के मुताबिक, गैलेक्सी S25 FE फोन ₹4X,XXX की प्राइस रेंज में मिलेगा, जिससे इसकी कीमत प्रभावी तौर पर 50,000 रुपये से नीचे आ जाएगी। इसकी मूल कीमत 59,999 रुपये थी। गैलेक्सी S25 को 60,000 रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध कराने की पुष्टि की गई है। इसे 80,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया था।

मिड-रेंज सेगमेंट में भी बड़े प्राइस कट के संकेत हैं। गैलेक्सी A36 30,000 रुपये से कम में मिलने वाला है। गैलेक्सी F70 Pro भी 30,000 रुपये से नीचे आ सकता है, जबकि गैलेक्सी F70e की कीमत 20,000 रुपये से कम होने की संभावना है। फ्लैगशिप मॉडल गैलेक्सी S26 सीरीज, गैलेक्सी Z Fold 8 और गैलेक्सी Z Fold 8 Ultra भी डिस्काउंटेड कीमतों पर बिकेंगे। इनकी सटीक डील प्राइस अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन सेल नजदीक आने पर और डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है।

बेस डिस्काउंट के अलावा पेमेंट-बेस्ड ऑफर्स का भी फायदा उठाया जा सकेगा। चुनिंदा एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। यूपीआई पेमेंट्स, सुपरकॉइन ऑफर्स और आसान ईएमआई विकल्प भी उपलब्ध रहेंगे।

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 भारत में 9 अक्तूबर से शुरु हो रही है और हमेशा की तरह, Flipkart Plus, Flipkart Black और दूसरे चुनिंदा बायर्स को 8 अक्टूबर से ही अर्ली एक्सेस मिल जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स के अलावा इस सेल में आईफोन मॉडल और गूगल पिक्सल फोन्स पर भी आकर्षक डिस्काउंट की उम्मीद है।

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *