झांसी: सीनियर हॉकी प्रतियोगिता का आगाज, झांसी हॉस्टल सहित चार टीमों की शानदार जीत

jhansi hockey

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय, झांसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदेशीय सीनियर पुरुष आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी, लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ मंडल और बदायूं की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार शुरुआत की।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उ.प्र. विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर ने मुख्य अतिथि का बुके भेंट कर स्वागत किया।

hockey team

पहले मुकाबले में लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज ने मेरठ मंडल को 2-1 से हराया। लखनऊ की ओर से अजय यादव ने 28वें मिनट में फील्ड गोल और विवेक तिवारी ने 40वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया, जबकि मेरठ मंडल के लिए सोहित ने एकमात्र फील्ड गोल दागा। मैच के अंपायर जावेद और जावेद अल्ताफ रहे।

दूसरे मुकाबले में बदायूं मंडल ने फर्रुखाबाद को एकतरफा मुकाबले में 9-1 से पराजित किया। बदायूं की ओर से मनीष ने शानदार खेल दिखाते हुए 5 गोल किए, जबकि आदित्य और एस. राज गौरव ने 2-2 गोल दागे। इस मैच के अंपायर मनीष चौधरी और सुनील चौधरी रहे।

तीसरे मैच में लखनऊ मंडल ने कर्मपुर को 3-1 से हराया। अभिषेक खटीक (3वां मिनट), उज्ज्वल पाल (5वां मिनट) और दीपक पटेल (58वां मिनट) ने गोल किए। कर्मपुर की ओर से एकमात्र गोल आकाश गोंड ने 29वें मिनट में किया।

दिन के अंतिम मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी ने झांसी मंडल को 5-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। प्रद्युमन यादव और साजन यादव ने 2-2 गोल किए, जबकि विवेक यादव ने एक गोल किया।

इस अवसर पर डॉ. रोहित पाण्डेय, संजीव सरावगी, इब्राहिम खान, सुनील कुमार, संजीव वर्मा, बृजेंद्र यादव, नीतीश कुमार राज, सुजीत तिवारी, अंकुर, विष्णु लाल, विकास वेदया सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *