होली से पहले जालौन में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, अब नहीं बचेगी मिलावट

जालौन: होली जैसे रंगों और मिठास के त्योहार से पहले जालौन में प्रशासन ने मिलावटखोरों को साफ संदेश दे दिया है कि अब किसी भी हाल में लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शासन के निर्देश पर जालौन जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है. 

लखनऊ स्थित आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश और जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के आदेश पर टीमें लगातार बाजारों में छापेमारी कर रही हैं. नायब तहसीलदार माधोगढ़ भुवेंद्र सिंह और सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने कई दुकानों और भट्टियों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं. 

अभियान के तहत माधौगढ़ क्षेत्र के गांवों में गुड़ भट्टियों से नमूने भरे गए. बाजार में मैदा, मक्का पोहा और मिश्रित दूध के सैंपल भी जांच के लिए लिए गए. अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी भी नमूने में मिलावट पाई गई तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी. 

कालपी क्षेत्र में फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से आमजन को जागरूक भी किया गया. विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि त्योहार तक यह अभियान जारी रहेगा. प्रशासन की यह सख्ती उन लोगों के लिए चेतावनी है जो त्योहार की आड़ में मुनाफाखोरी कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करते हैं. 

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *