महिला सिपाही के पास थे इंस्पेक्टर के कुछ वीडियो, बार-बार कर रही थी रुपयों की डिमांड!

जालौन: कुठौंद में इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में महिला सिपाही का नाम सामने आ रहा है. थाने के सिपाहियों के अनुसार महिला सिपाही 112 डायल में तैनात थी. वह इंस्पेक्टर पर बार-बार रुपये की मांग का दबाव बना रही थी. कुछ निजी वीडियो होने के कारण इंस्पेक्टर मानसिक रूप से परेशान थे और इसी तनाव में उन्होंने आत्महत्या कर ली.

एलआईयू अधिकारियों का कहना है कि महिला सिपाही की फरवरी में शादी थी और वह इंस्पेक्टर की कोंच कोतवाली पोस्टिंग के दौरान वहीं तैनात थी. फिलहाल वह पिछले दस दिनों से ड्यूटी से अनुपस्थित थी. घटना वाले दिन भी वह इंस्पेक्टर के आवास के आसपास देखी गई थी और सूचना थाने को उसी ने दी थी.

एसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया है कि महिला सिपाही का वीडियो उनके संज्ञान में आया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है.

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *