SIR प्रक्रिया में तीनों विधानसभाओं की अपेक्षा उरई में सबसे अधिक इतने फॉर्म लंबित

जालौन: जिले में मतदाता सूची के शुद्धिकरण (SIR – Systematic Voters’ List Revision) अभियान का काम अब अंतिम चरण में पहुँच गया है. जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति दो स्थानों पर वोटर ID बनवाते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी. कानून में इसके लिए एक वर्ष तक की सजा का प्रावधान है. 

तीनों विधानसभाओं में तेजी से काम
जिले की तीनों विधानसभाओं—उरई, माधौगढ़ और कालपी—में BLO लगातार घर–घर जाकर फॉर्म एकत्र कर रहे हैं. प्रशासन के अनुसार जिले में अब तक 85% से अधिक काम पूरा हो चुका है.

माधौगढ़ विधानसभा: 81% कार्य पूरा, 530 BLO सक्रिय

कुल मतदाता: 4,46,856

वितरित फॉर्म: 4,46,466

डिजिटाइज्ड फॉर्म: 3,64,077

सत्यापित फॉर्म: 3,64,029

स्वयं ऑनलाइन मैपिंग करने वाले मतदाता: 1,55,452


लंबित स्थिति

मृत मतदाता: 10,259

अनुपलब्ध मतदाता: 5,632

अन्य क्षेत्र में शिफ्ट: 26,527

दोहरी पंजीकरण वाले: 2,706

बिना पुष्टि वाले: 254

कालपी विधानसभा: 26,184 लोगों ने अब तक फॉर्म नहीं लौटाया
कालपी में 3,98,458 पंजीकृत मतदाताओं में से 26,184 लोगों ने अभी तक अपना फॉर्म वापस नहीं किया है. जिले की तीनों विधानसभाओं में कुल 12,97,560 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 1,19,599 मतदाता अभी तक BLO को अपने फॉर्म नहीं दे पाए हैं. यह संख्या पूरे अभियान का सबसे बड़ा अधूरा हिस्सा मानी जा रही है. 

उरई विधानसभा में सबसे ज्यादा लंबित फॉर्म
उरई में कुल 4,52,017 पंजीकृत मतदाताओं में से 48,037 मतदाताओं ने अभी तक अपने फॉर्म जमा नहीं किए हैं — यह संख्या जिले की तीनों विधानसभाओं में सबसे अधिक है. 

ये प्रक्रिया इसलिए जरूरी है ताकि जो मतदाता मृत हो चुके, स्थानांतरित हो चुके, दोहरी वोटर id वाले हैं या बिना सम्पर्क वाले मतदाता हैं. इन त्रुटियों को ठीक करके आगामी चुनावों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *