MLC चुनाव में इस तारीख़ तक बन जाएं मतदाता, फ़िर नहीं डाल पाएंगे वोट

जालौन: स्नातक एमएलसी (एमएलसी ग्रेजुएट निर्वाचन) चुनाव 2026 की मतदाता सूची का प्रथम चरण 02 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित कर दिया गया है. प्रदेशीय शिक्षक नेता एवं कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सह संयोजक अशोक राठौर (उरई, जालौन) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिन आवेदकों ने 06 नवम्बर 2025 तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया था, उनके नामों की सूची जारी हो चुकी है. 

उन्होंने कहा कि 2022 या उससे पहले स्नातक योग्यता प्राप्त सभी लोग अभी भी सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं. इसके लिए निर्धारित प्रारूप-18 फॉर्म भरकर पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की प्रति, तथा स्नातक के अंतिम वर्ष के मार्कशीट या प्रमाणपत्र की अटेस्टेड कॉपी संलग्न करनी होगी. यह फॉर्म संबंधित तहसील या ब्लॉक में 16 दिसम्बर 2025 तक जमा किया जा सकता है. 

अशोक राठौर ने बताया कि इस समय ऑनलाइन साइट बंद है, इसलिए पूरे प्रदेश में केवल ऑफलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जा रहे हैं. यह द्वितीय चरण दावा-आपत्ति की प्रक्रिया के रूप में चल रहा है, जिसमें फॉर्म स्वीकार किए जा रहे हैं. 

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए व्यवसाय या उम्र जैसी कोई बाध्यता नहीं है. किसान, मजदूर, बेरोजगार, नौकरीपेशा या किसी भी पेशे से जुड़े स्नातक—सभी आवेदन करने के पात्र हैं. किसी भी जानकारी के लिए पार्टी पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है या मोबाइल नम्बर 9415592020 पर विवरण प्राप्त किया जा सकता है.

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *