जालौन: कोंच कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत कस्बा कोंच के मुहल्ला गांधीनगर निवासी बबली राठौर पुत्री सुदामा राठौर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 14 नवम्बर को उसने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था. जिसके आधार पर 22 नवम्बर को अभिलाख पुत्र कृपाराम निवासी लालौरी थाना मऊ जिला भिंड मध्यप्रदेश के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था. आरोपी अभिलाख 24 नवम्बर को दूसरी करने जा रहा था तभी प्रार्थनी ने पुलिस से कहा तो पुलिस ने कहा कि तुम गाड़ी कर लो हम उसे पकड़ लायेंगे.
पुलिस के कहने पर प्रार्थनी ने गाड़ी किराए पर कर पुलिस को दी. जिस पर पुलिस ने लहार बस स्टैंड से आरोपी को पकड़ लिया. शाम को कोंच कोतवाली लाकर थाने में बंद कर दिया. बाद में उसी दिन रात 12 बजे उसे छोड़ दिया. पीड़िता महिला बबली का आरोप है कि जिससे उसने दूसरी शादी कर ली उसके खिलाफ एफआईआर में बीएनएस की धारा 69, 115 (2), 352, 351 (2) में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद थाने से छोड़ दिया. पीड़िता महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है.
पांच साल तक शादी का झांसा देकर रचाई दूसरी शादी
