“तुम मेरे पति को मा*र दो, मैं तुमसे शादी कर लूंगी”, पत्नी ने प्रेमी से कहा

जालौन: कुठौंद थाना क्षेत्र के प्रवेश वर्मा पुत्र छेदालाल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पुत्र बधू उनके लड़कों को प्रेमी से मरवाना चाहती है. पूरा मामला जालौन तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत पण्डितपुर का है. पीड़ित ने बताया कि उनके पुत्र की शादी जगनेवा निवासी मातादीन वर्मा की पुत्री से हिन्दू रीति रिवाज सामूहिक विवाह सम्मेलन से सम्पन्न हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही पुत्र और बहू रोज़गार के सम्बंध में दिल्ली चले गए. दोनों के एक पुत्री है.जिसकी उम्र 3 वर्ष है. दोनों में लड़ाई झगड़े होने लगे.

बेटे ने बताया कि उसकी पत्नी किसी अन्य लड़के से बात करती है, तो बेटे को ही समझाया किआपस मे सामंजस्य बनाकर रखो, लेकिन 17 नवंबर को वह बिना बताए अपने प्रेमी के साथ घर मे रखे कीमती जेवरात व 28 हजार नगदी लेकर दिल्ली से अपने मायके चली गयी. जब पीड़ित घर आया तो नाते रिश्तेदारों के साथ वह उसके घर गया तो पुत्र बधू ने मना कर दिया कि हम बिट्टू के साथ नहीं रहेंगे. इसके बाद हम सभी परिवारीजन दिल्ली वापस आ गए. बेटे बिट्टू का मानसिक संतुलन खराब रहने लगा तो पुत्र ने इसके बारे में काफी खोजबीन की तो पता चला की वह साहिल पुत्र शाहिद निवासी बिहार से बात करती है और उससे उसके अनैतिक सम्बन्ध भी है.

पुत्र ने साहिल का फोन चेक किया तो उसके फोन में वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग पड़ी हुई थीं. उन वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंगों में स्पष्ट रुप से कह रही है कि मेरे देवर आशू व पति बिट्टू को मार दो. मैं आपसे बात करूंगी और शादी भी कर लूंगी. पीड़ित को साहिल व उनके परिजनों से जान माल का खतरा है. इस घटना से पीड़ित के परिजन डरे व सहमे हुए है. उन्होंने गुहार लगाई है कि ऐसी कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसके जिम्मेदार साहिल व पुत्र वधू व उनके परिजन होंगे.

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *