जालौन: विकासखंड सुढार–सालाबाद में किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाने का मामला सामने आया है. मौके पर उठता धुआँ साफ दिख रहा है, जिससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ने की आशंका है.
गौरतलब है कि जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा पराली जलाने पर सख्त रोक लगा रखी गई है. इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में नियमों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है, जिससे प्रशासन की कार्यवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि पराली जलाने से खेतों के आसपास रहने वाले लोगों को धुएं से भारी परेशानी होती है, साथ ही सड़क मार्ग पर दृश्यता कम होने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है.
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाए और जागरुकता अभियान चलाकर किसानों को पराली प्रबंधन के वैकल्पिक उपाय उपलब्ध कराए जाएँ.
जिलाधिकारी के आदेशों की कर रहे अवहेलना, किसान जला रहे पराली
