जालौन: तहसील परिसर में जब अधिवक्ता ही सुरक्षित नहीं है तो कौन रहेगा. ऐसा ही एक मामला जालौन के माधौगढ़ से आया है. कचहरी परिसर में अधिवक्ता संदीप मिश्रा की जेब काट ली गयी. उनके जेब में क़रीब 10 हज़ार रुपये डले थे. मौक़े से जेब कतरा फ़रार हो गया. यह घटना 13 नवंबर की बताई जा रही है.
पेट में लग गया कट
जेब काटते समय बताया जा रहा है उनके पेट में भी ज़ख्म हो गया है. चोर ने जेब काटने का प्रयास किया, लेकिन अधिवक्ता के पेट में लग गया. हालांकि चोर मौके से फरार हो गया.
तहसील में ही कट गई वकील की जेब, पेट पर हुआ घाव
