जालौन पुलिस ने कर दिया ये कि आप भी कहेंगे वाह!

जालौन: मंगलवार को कालपी पुलिस ने अपने मानवीय व्यवहार से लोगों का दिल जीत लिया. प्रसव पीड़ित महिला को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस ने देवदूत बनकर मदद की, जिसके बाद क्षेत्र में कालपी पुलिस की सराहना की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह हमराह हेड कांस्टेबल शिव विजय सिंह, चालक राम सिंह एवं कांस्टेबल विमलेंद्र के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे. तभी ग्राम काशीखेड़ा के पास सड़क किनारे एक महिला रजनी पत्नी आकाश निवासी ग्राम धमना प्रसव पीड़ा से तड़पती मिली. 

परिवार के पास अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं था. ऐसे में पुलिस ने बिना देर किए अपने सरकारी वाहन से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में रजनी ने स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया. महिला के परिजनों ने भावुक होकर कहा — “कालपी पुलिस ने नेक काम किया है!” वहीं क्षेत्रीय जनता ने भी पुलिस के इस दरियादिली की भूरि-भूरि प्रशंसा की है

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *