सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा पहुंचे सुढार-सालाबाद — किसानों को दिलाया मुआवजे का भरोसा, जल्द बनेगी गांव की सड़क

जालौन: विकासखंड जालौन के ग्राम पंचायत सुढार-सालाबाद में आज सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा का आगमन हुआ. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया. 

ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बताया कि हाल ही में अतिवृष्टि और खराब मौसम के कारण क्षेत्र की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. किसानों ने आर्थिक स्थिति पर चिंता व्यक्त की. इस पर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है और फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा. 

वहीं, ग्रामीणों ने गांव की जर्जर सड़कों की समस्या को प्रमुखता से रखा. विधायक ने भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो. 

विधायक के आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला. ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा. इस अवसर पर ग्राम सुढार के प्रधान पियूष साहू, ग्राम सालाबाद के प्रधान श्याम सिंह राजावत,अजीत राजावत, विनोद सिंह परिहार, राघवेंद्र सिंह, नन्ना पटेल, डी.के. पटेल, संदीप भदौरिया सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे. 

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *