उड़ीसा के पुरी में हुए अखिल भारतीय नृत्य, संगीत और ललित कला प्रतियोगिता महोत्सव ‘सर्वांग 2025’ में लगाई पुरस्कारों की झड़ी।

जालौन: भगवान जगन्नाथ की नगरी ‘पुरी’ में हुए ऑल इंडिया कंपटीशन में जालौन की अशोक गहोई एंड संस की टीम ने फ़िर अपने हुनर से जिले का नाम रोशन किया. सिंगिंग और फाइन आर्ट समेत कई कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. संस्था के संस्थापक सागर गहोई ने बताया कि टीम ने पुरी में हुए कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. इसमें टीम ने सिंगिंग में अपना जलवा बिखेरा, ग्रुप टीम ने डांस में भी अपना हुनर दिखाया और फाइन आर्ट की प्रतियोगिता में अयोध्या, कानपुर और ओरछा में मिले सम्मानों का क्रम बरकरार रखते हुए, एक बार फ़िर पहला स्थान हासिल किया. 

टीम अशोक गहोई एंड संस की तरफ़ से मुस्तकीम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर से टीमें आई थीं, ऐसे में साथी मौसम खान, विशाल कुशवाहा, दिव्या दीक्षित, दीपा सिंह, गौरिका, मोनिका गुप्ता, मधु यादव ने अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर साबित किया. विभिन्न श्रेणियों में मुस्तकीम को प्रथम, मौसम खान को प्रथम, विशाल कुशवाहा को प्रथम, रविन्द्र को प्रथम, दीपा सिंह को द्वितीय, दिव्या को द्वितीय, मोनिका को द्वितीय, गौरिका को द्वितीय और मधु को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. 

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *