जालौन: कालपी बीते एक महीने से रिक्त चल रहे कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के पद पर इंस्पेक्टर अजय ब्रह्म तिवारी की नियुक्ति हो गई है. पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार के निर्देशन के अनुरूप गुरुवार को नावांगतुक प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने पदभार ग्रहण करके शासकीय एवं विभागीय कार्य को शुरू कर दिया है.
एटा जनपद के मूल निवासी 2012 बैच के इंस्पेक्टर अजय ब्रह्म तिवारी प्रदेश के कई जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. जनपद जालौन की उरई, कोच, जालौन, माधौगढ़, सिरसा कलार,कुठौद थानों तथा कोतवालियों में प्रभारी निरीक्षक के रूप में कुशलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वाह कर चुके हैं. विभाग में हुए फेर बदल के तहत जालौन कोतवाली से स्थानांतरित होकर गुरुवार को नव नियुक्ति इंस्पेक्टर अजय ब्रह्म तिवारी ने कालपी कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया है.
पदभार ग्रहण करने के उपरांत नावांग़तुक कोतवाल ने एस एस आई उदय प्रताप सिंह, रामगंज चौकी इंचार्ज विशाल भड़ाना, उप निरीक्षकों ओंकार सिंह, इंद्रमणि चौधरी के अलावा थानेदारों तथा सिपाहियों से परिचयात्मक मुलाकात की. उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता बतलाई. मालूम हो के बीते एक महीने से कोतवाली कालपी के प्रभारी निरीक्षक का पद रिक्त चल रहा था. कार्यवाहक कोतवाल के तौर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह दायित्व निभा रहे थे. पुलिस प्रशासन में फेर बदल के तहत इंस्पेक्टर अजय ब्रह्म तिवारी को प्रभारी निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुई है.
नवांगतुक प्रभारी निरीक्षक ने कोतवाली का चार्ज संभाल कर बताई प्राथमिकतायें
