जालौन: जालौन की कोंच तहसीलदार के ड्राइवर ने अपनी लापरवाही के कारण एक व्यक्ति को कुचलकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया. आपको बता दें कि वह व्यक्ति शराब के नशे में तहसील गेट पर लेटा हुआ था तभी यह हादसा हुआ. जिसके बाद उसे तत्काल इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा गया. यह घटना आज सुबह करीब 10 बजे की है.
कुचलने के बाद सीधे अंदर चला गया
असम्वेदनशीलता का परिचय देते हुए ड्राइवर उस शराबी व्यक्ति को कुचलकर सीधे अंदर चला गया. जब अधिवक्ता गणों ने शोर मचाया तो वहां चीख़ पुकार मच गई. तब तहसीलदार अपने कार्यालय से बाहर निकले और ड्राइवर भी वापस आया. तहसील ने देर न करते हुए अपनी गाड़ी से तुरन्त घायल को अस्पताल पहुंचाया. मौजूद अधिवक्ताओं का आरोप है कि यह हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ है. वह व्यक्ति को कुचलने के बाद सीधा अंदर चला गया. वह वापस तभी आया जब अधिवक्ताओं ने शोर मचाया.
कोंच तहसीलदार की गाड़ी ने युवक को कुचला
