जालौन: प्रथम चुनरी 111मीटर से हुई थी प्रारंभ से द्वतीय 121 मीटर और तृतीय 151 मीटर की विशाल चुनरी यात्रा माँ जालौन देवी माता के चरणों मे होगी सम्पन्न. माँ जालौन देवी कमेटी ईंटों द्वारा प्रत्येक वर्ष माँ जालौन देवी मंदिर पर विभिन्न कार्यक्रम करवाएं जाते हैं. नवरात्रि पर विशेष कार्यक्रम की शुरुआत माँ जालौन देवी कमेटी ईंटो द्वारा प्रारंभ की जाती है कभी फूल बंगला की झाँकी कभी छप्पन भोग की झाँकी कभी विशाल भण्डारा कभी प्रसाद वितरण तो कभी चुनरी यात्रा जैसे विशेष कार्यक्रम माँ जालौन देवी परिसर पर निरन्तर माँ जालौन देवी कमेटी ईंटो के सौजन्य से होते रहते हैं. जिसमें पिछले 17 वर्षों से निरंतर बदलते हुए भोग के साथ प्रत्येक सोमवार प्रसादी वितरण कार्यक्रम आज भी सम्पन्न होता है. खिचड़ी प्रसाद वितरण मन्दिर में निर्माण कार्यों में सहयोग मन्दिर परिसर में हो रहे धार्मिक कार्यक्रमों में सहयोग इत्यादि माँ जालौन देवी कमेटी के सौजन्य से होते रहते हैं. दूर दरांच से लोग भी अपनी श्रद्धा अनुसार पूजा अर्चना वारी ज्वारे झण्डा इत्यादि चढ़ाने आते हैं.
151 मीटर विशाल चुनरी यात्रा माँ जालौन देवी मन्दिर के लिए कल करेगी प्रस्थान
