अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उरई द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला दहन किया गया एवं लखनऊ में रामश्वरूप विश्विद्यालय एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए लाठी चार्ज के दोषियों के ऊपर कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री को सम्भोधित ज्ञापन कॉलेक्टरेट सभागार में जिलाधिकारी महिदय को सौंपा.
गुंडा कहने पर भड़क गई परिषद
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत के प्रांत से मंत्री चित्रांशु सिंह ने कि बताया ओमप्रकाश राजभर के द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दिए गए अमर्यादित बयान जिसमें उनके द्वारा विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को शिक्षा क्षेत्र का गुंडे से संबोधित किया गया एवं उन पर हुई लाठी चार्ज को सही बताया इसके विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उरई जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद भगत सिंह चौराहे पर कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंका गया.
क्या है मामला जिसकी वज़ह से खिच गयी लाल रेखा?
गत दिनों पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बाराबंकी में रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के खिलाफ उनके फर्जी मान्यता को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था इस दौरान बाराबंकी पुलिस द्वारा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं व छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर दी गई इस बात पर जब पत्रकार बंधु द्वारा ओमप्रकाश राजभर से इस विषय पर उनके विचार जाने तो उन्होंने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को गुंडा बताया और उन पर हुए लाठी चार्ज को जायज बताया और पुलिस द्वारा किए गए इस अमानवीय कृत को सही बताया इसी के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में विरोध प्रदर्शन एवं कैबिनेट मंत्री का पुतला दहन किया गया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा.
कौन-कौन रहे?
इस दौरान कानपुर प्रांत सह मंत्री चित्रांशु सिंह, विभाग संयोजक अभय दुबे, जिला संयोजक सहयोग नामदेव, सह संयोजक कार्तिक पालीवाल, तहसील संयोजक ओम ठाकुर, सह संयोजक सूर्यांश राजावत, नगर मंत्री अमन पांडा, नगर सह मंत्री आयुष मिश्रा, सोम तिवारी, राज नारायण बुधौलिया, नितिन तिवारी, उत्कर्ष, आशुतोष द्विवेदी एवं अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता रहे.
