उत्तरप्रदेश: उत्तरप्रदेश में 6 व 7 सितंबर 2025 को UPSSSC द्वारा आयोजित होने जा रही है. इस परीक्षा से संबंधित एक बात कई छात्रों के मन में खटक रही है कि उनका सेंटर इतनी दूर क्यों भेजा गया. इतना पैसा करने के बाद जो छात्र परीक्षा देने जाएगा तो पहले वह फॉर्म का पैसा भरे, उसके बाद आने जाने का किराया भी दे वो भी उस परीक्षा के लिए जिससे न तो उसे नौकरी मिलने वाली है और न ही कोई आमदनी का स्रोत. उत्तर प्रदेश सरकार को इस पर विचार करना चाहिए कि इस परीक्षा को देने वाले छात्र किसी बहुत बड़े पैसे वाले खानदान से नहीं आते हैं. न ही किसी मंत्री या अफ़सर का बेटा इस परीक्षा को देने जाएगा. अग़र जाएगा तो ग़रीब और मध्यवर्गीय परिवार का छात्र. इस परीक्षा को देने जाने में जितना उसका किराया लगेगा उतना किसी शहर में महीने का किराया है. सरकार को इस विषय में सोचना चाहिए कि जो परीक्षा केवल पात्रता के लिए उसके लिए इतनी टंटेबाजी करना ठीक नहीं.
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित एक प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है. इसका आयोजन विभिन्न ग्रुप C भर्तियों के लिए किया जाता है. यह परीक्षा उन सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है जो यूपी में क्लर्क, ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, फॉरेस्ट गार्ड जैसी नौकरियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं.
PET परीक्षा का मुख्य उद्देश्य है –
1. सभी भर्तियों के लिए एक समान प्रारंभिक पात्रता तय करना
2. लिखित परीक्षा में भीड़ को नियंत्रित करना और भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाना
3. योग्य उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग करना
PET पास करने के बाद उम्मीदवार संबंधित पदों की मुख्य परीक्षा या स्किल टेस्ट के लिए पात्र होता है

