जारी है ‘ऑपरेशन सिंदूर’, सेना ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी

Operation Sindoor

भारतीय सेना (Indian Army) ने साफ कर दिया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) अभी खत्म नहीं हुआ है। यह अभियान अब भी जारी है और देश की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सेना के अधिकारियों ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसी तरह की आतंकी गतिविधि या उकसावे की कोशिश हुई, तो उसका ऐसा जवाब दिया जाएगा जिसे वह कभी नहीं भूल पाएगा। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की सीमा पार गतिविधि का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: राजनीतिक विश्लेषण: माधौगढ़ में बसपा का ब्राह्मण कार्ड, 2027 से पहले बदले समीकरण

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर ने बताया कि इस बार भारतीय सेना की तैयारियां पहले से अधिक मजबूत और व्यापक हैं। थल, जल और वायु-तीनों मोर्चों पर समन्वित रणनीति के साथ कार्रवाई की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि हमला कितना बड़ा होगा और नुकसान कितना भारी होगा ये दुश्मन के हमले पर निर्भर करेगा।उन्होंने बताया कि भारतीय सशस्त्र बल हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और किसी भी संभावित खतरे को निष्क्रिय करने की क्षमता रखते हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल पहलगाम में पर्यटकों को सीमा पार से आए आतंकियों ने मार दिया था. इसके बाद भारत ने सीमापार आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की थी। उस कार्रवाई के बाद कुछ दिनों तक दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा रहा, लेकिन भारत ने स्पष्ट कर दिया था कि उसकी कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ थी और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए आवश्यक थी। ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य केवल जवाबी कार्रवाई नहीं, बल्कि दीर्घकालिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सेना ने दोहराया कि शांति बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है, लेकिन यदि देश की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा पर आंच आई तो कठोरतम कदम उठाने में कोई संकोच नहीं किया जाएगा।

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *