प्रेमी प्रेमिका के एक साथ पकड़े जाने पर तुरंत मण्डप सज़ा कर करा दिया पकङउआ विवाह

जालौन: जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला सामने आया है. प्रेमी प्रेमिका को एक साथ पकड़े जाने पर परिजनों ने तुरंत मौक़े पर ही मण्डप सज़ाकर शादी करा दी. लड़के ने भी बिना आनाकानी करे लड़की को अपने साथ घर ले गया.

आपको बता दें कि लड़की भगवती(19) जो कि सिरसा कलार थाना क्षेत्र की रहने वाली है. युवक निर्मल (21) जो कि चुर्खी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव का रहने वाला था. चूंकि दोनों के बीच रिश्तेदारी होने के कारण आना-जाना लगा रहता था. दोनों के बीच काफ़ी समय से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था. बीती रात युवती अपनी चचेरी बहन की शादी में शिरकत करने आई थी. वहीं निर्मल भी आया हुआ था. सुबह क़रीब 3 बजे युवती के घरवालों ने उसे घर जाने को कहा. पीछे से निर्मल भी उसका पीछा करते हुए चला गया. क़रीब 1 घंटे बाद जब युवती के परिजन घर लौटे तो उन्होंने निर्मल को पकड़ लिया. पकड़कर तुरन्त मण्डप सजाकर दोनों का विवाह करा दिया. लड़के ने भी बिना किसी विरोध के लड़की को अपने साथ लेकर घर आ गया. 

पंचायत के बाद माने युवक के पिता 
विवाह की ख़बर सुनकर निर्मल के पिता काफ़ी नाराज़ हुए. उन्होंने इसका विरोध किया हालांकि पंचायत के बाद उन्होंने सहमति जता दी. इस मामले में सिरसा कलार थाना प्रभारी राजीव बैस ने कहा कि मामले की जांच हो रही है हालांकि अभी तक शिकायत किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं हुई है. 

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *