झांसी: झांसी में एक रईसजादे युवक की लापरवाही का खामियाजा बेजुबान जानवरों को भुगतना पड़ा. आपको बता दें कि झांसी के नबावाद थाना क्षेत्र में एक युवक की सफारी कार ने अपने आगे जा रही बग्घी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बग्घी उछलकर घोड़ो के ऊपर जा गिरी. इस हादसे में बग्घी चला युवक बाल-बाल बच गया. हालांकि उसके दोनों घोड़े गंभीर रूप से घायल हो गए.
यह मामला रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है. नबावाद थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर रोड पर मेडिकल कॉलेज से कचहरी जाने वाली रोड की तरफ़ यह हादसा हुआ है. बारात निपटाकर आ रहा बग्घी चालक तौसीफ़ जैसे ही पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचा पीछे से आ रही सफ़ारी कार ने उसे टक्कर मार दी. घटना की सूचना मिलते ही कार चालक और कार को पकड़ लिया गया है.
घोड़ो की पीठ पर गहरे ज़ख्म
कार चालक द्वारा मारी गयी टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बग्घी पूरी तहस नहस हो गयी साथ ही घोड़ों की पीठ पर भी गहरे ज़ख्म हो गए. जिस सफ़ारी का कार नंबर UP93Y8426 है. यह कार नबावाद थाना क्षेत्र के ही युवक पुष्पेंद्र के नाम पर रजिस्टर्ड है. आगे की कार्यवाही ज़ारी है.
सफ़ारी कार ने मारी ऐसी टक्कर कि घोड़ो के ऊपर जा गिरी बग्घी
