जालौन: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती रेंडर थाना परिसर में बड़े उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की अगुवाई थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम में रेंडर प्रधान प्रतिनिधि, कुठोंदा प्रधान सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया. सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभी ने राष्ट्र एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को याद किया. जयंती अवसर पर बच्चों द्वारा रैली निकाली गई, जिसमें “एकता में शक्ति है” के नारों से वातावरण गूंज उठा.
रैली के उपरांत सभी बच्चों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई. थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि — “सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो कार्य किया, वह हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा. हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखना चाहिए. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया. इस अवसर पर रेंडर क्षेत्र सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग व बच्चे उपस्थित रहे.
रेंडर थाना में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई
