उरई से बड़ी खबर आ रही जहाँ कालपी रोड पर जिला जजी के बाहर बने शताब्दी टूरिस्ट बस ऑफिस के पास देर रात हुई मारपीट, लूटपाट और आगजनी की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. दर्जनों हमलावरों ने दुकानें तोड़ीं, महिलाओं से छेड़छाड़ की, मारपीट की और मोटरसाइकिलों में आग तक लगा दी. आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद जालौन के कोतवाली क्षेत्र उरई का है जहां सड़क पर कई दबंगों द्वारा व्यापारियों संग मारपीट और जलती मोटर साइकिलों को देखकर लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया.
पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में ये लिखा?
इस पूरी घटना की पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए पीड़ित ट्रैवल्स संचालक सतेन्द्र निरंजन ने लिखा कि “प्रार्थी समय शताब्दी टूरिस्ट बस कार्यालय स्थित राजमार्ग जिला जजी के आगे दुकान पर संचालन का कार्य करता है घटना दिनांक 29.08.2025 समय करीब 09.30 बजे रात्रि की है. प्रार्थी अपनी उपरोक्त दुकान पर बैठा था. तभी शादाब खाँ एवं माजिद खाँ नि० बजरिया उरई आये और साथी की बगल की दुकान हंस बाबा के यहाँ बैठी सवारियो महिलाओ के साथ अश्लील हरकते कर बुरी नियत से छेडखानी करने लगे. जिस पर हंसबाबा की दुकान पर बैठे अभिषेक निरंजन पुत्र शसिकान्त निरंजन ने मना किया तो उपरोक्त लोगो ने अभिषेक निरंजन को पास मे पडे डंडे और सरिया से बुरी तरह मारा पीटा और लहु लुहान कर दिया. इसके बाद प्रार्थी की दुकान पर बैठी सवारियो/महिलाओ के साथ अश्लील हरकत कर बुरी नियत से छेडखानी करने लगे तो प्रार्थी की दुकान पर बैठे मालिक के लडके अंशु पुत्र रामचन्द्र ने रोका तो उसे भी लाठी डंडो और सरियो से मारपीट कर मरणासन्न् कर दिया और उक्त लोगो ने बजरिया से लगभग 40-50 लडके बुलाकर तोड फोड की.आतंक फैलाने लगे और उक्त लोगो ने प्रार्थी की दुकान के ऊपर की दुकान गणेश कम्प्यूटर सेन्टर की दुकान से जबरन कम्प्यूटर की तोड फोड की और गोलक से 80000/ रुपये लूट लिये और पास में स्थित कमल बस सेन्टर के संचालक दिलशाद ने मोटर साइकिलो में आग लगा दी. उक्त लोगों द्वारा की गयी मारपीट से अभिषेक निरंजन एवं अंशू को काफी गम्भीर चोटे आयी और उन्हे डाक्टरो ने रिफर कर दिया है. उक्त घटना को अनूप सेंगर नि० राजेन्द्र नगर उरई व मुन्ना यादव नि० शीतला मन्दिर उरई एंव शशिकान्त निरंजन आदि कई लोगो ने देखा उक्त मुल्जिमान काफी संख्या में थे और धमकी दे रहे थे कि हर 15 दिन में सभी दुकानदार 50000/-(पचास हजार) नही दोगे तो जान से मारे जाओगे. अभी तो यह ट्रेलर है कहते हुये आतंक मचाकर जान से मारने एवं थाने में रिपोर्ट करने गये तो पुनः घटना करने की धमकी देके भाग गये प्रार्थी डरकर छिपकर रिपोर्ट लिखाने आया है प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज कर उक्त लोगो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें.
उक्त घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. लोग कह रहे हैं कि यदि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं.”
जालौन कांड पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में लिखा: 50 हज़ार नहीं दोगे तो जान…
