इंस्पेक्टर के भतीजे का बड़ा बयान- चाचा की हत्या हुई है, कई लोग उनके दुश्मन थे

जालौन में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गंभीर होता जा रहा है. परिवार ने इसे आत्महत्या न मानते हुए स्पष्ट रूप से हत्या बताया है. इंस्पेक्टर के भतीजे प्रशांत राय ने कहा कि रात में चाची से चाचा की आखिरी बात हुई थी और उन्होंने बताया था कि वह सोने जा रहे हैं. इसके बाद परिवार को करीब 10 बजे सूचना मिली कि उनके साथ यह हादसा हो गया है.

परिजनों का आरोप है कि कई लोग इंस्पेक्टर के दुश्मन थे और किसी रंजिश में उनकी हत्या कर दी गई. भतीजे ने कहा कि एक सप्ताह पहले ही उनकी मुलाकात हुई थी और सब कुछ सामान्य था. इसी बीच एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक महिला आरक्षी को बस स्टैंड से थाने जाते हुए देखा गया है.

इंस्पेक्टर की पत्नी माया राय ने महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. उनका कहना है कि उनके पति मानसिक रूप से बेहद मजबूत थे और आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकते. उन्होंने आरोप लगाया कि मीनाक्षी की वजह से ही उनके पति की जान गई है.

इंस्पेक्टर की पत्नी ने महिला सिपाही के ख़िलाफ़ दी तहरीर


एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे महिला सिपाही ने सूचना दी कि इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली है. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक जांच शुरू की गई. माया राय की तहरीर के आधार पर मीनाक्षी शर्मा पर हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है. मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है, जिसकी निगरानी सीओ जालौन शैलेंद्र वाजपेई करेंगे. पुलिस जल्द ही सीन रीक्रिएशन भी करेगी.

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *