जालौन DM ने किया रैन बसेरा का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय रैन बसेरा कौंच बस अड्डा तथा रेलवे स्टेशन पहुंचे. बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने रैन बसेरों की समस्त व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया. जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रैन बसेरों में ठहरने आने वाले लोगों को गर्म बिस्तर, पेयजल एवं साफ-सफाई की पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाए. 

सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने दोनों रैन बसेरों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, परिसर में मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध कराने तथा रैन बसेरों के बाहर सुस्पष्ट व सुंदर बैनर लगाए जाने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को स्थान का पता आसानी से हो सके. जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि रैन बसेरों में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का विवरण दर्ज करने के लिए आगंतुक रजिस्टर अनिवार्य रूप से बनाया जाए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थित रहे.

उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में रैन बसेरों का उपयोग बढ़ जाता है, इसलिए सभी सुविधाएँ समय पर और सही ढंग से उपलब्ध रहनी चाहिए. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने को कहा. निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. 

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *