जानिए आपके ज़िले में बाजारों में कब रहेगी साप्ताहिक बन्दी, DM ने दिए ये निर्देश

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि उ०प्र० दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जनपद में वर्ष 2025 हेतु निम्नलिखित साप्ताहिक बन्दी दिवस निर्धारित किये जाते है. उन्होंने बताया कि उरई नगर पालिका क्षेत्र की साप्ताहिक बन्दी दिवस मंगलवार. जालौन नगर पालिका क्षेत्र की साप्ताहिक बन्दी दिवस सोमवार. कोंच नगर पालिका क्षेत्र की साप्ताहिक बन्दी दिवस बुधवार.  कालपी नगर पालिका क्षेत्र की साप्ताहिक बन्दी दिवस रविवार. माधौगढ़ टाउन एरिया क्षेत्र की साप्ताहिक बन्दी दिवस गुरुवार. रामपुरा टाउन एरिया क्षेत्र की साप्ताहिक बन्दी दिवस बुधवार. कोटरा टाउन एरिया क्षेत्र की साप्ताहिक बन्दी दिवस सोमवार. कदौरा टाउन एरिया क्षेत्र की साप्ताहिक बन्दी दिवस मंगलवार. एट टाउन एरिया क्षेत्र की साप्ताहिक बन्दी दिवस सोमवार. कस्बा कुठौंद की साप्ताहिक बन्दी दिवस शुक्रवार. कस्बा जगम्मनपुर की साप्ताहिक बन्दी दिवस शुक्रवार रहेगी.
उपर्युक्त समस्त क्षेत्रो में स्थित नाईयो/हेयर ड्रेसर्स की दुकानों हेतु साप्ताहिक बन्दी दिवस गुरुवार रहेगा.
यह आदेश माह जनवरी 2025 से माह दिसम्बर 2025 तक प्रभावी रहेगा.

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *