कोतवाली से थोड़ी दूर चोरों का आतंक. ज़ेवर और नगदी कर दिए पार

जालौन: नगर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं  कि अब वे कोतवाली से कुछ ही दूरी पर वारदात को अंजाम देने से भी नहीं डर रहे. बीती रात चोरों ने एक दुकान और उसके पास स्थित घर को निशाना बनाया.



जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले दुकान की गोलक तोड़कर करीब 20 हजार रुपये नकद पार कर लिए. इसके बाद उन्होंने घर में घुसकर अलमारी से 20 हजार रुपये नकद और दो अंगूठी, जंजीर, पैंडल व करीब 100 ग्राम की चांदी की पायल चोरी कर ली. चौंकाने वाली बात यह है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं. 

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष और भय का माहौल है. लोगों का कहना है कि कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर चोरी होना पुलिस गश्त पर सवाल खड़े करता है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. 

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *