पंचनद संगम पर आस्था का विराट सैलाब, हजारों भक्तों ने लगाई पवित्र डुबकी

जालौन: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध पंचनद संगम पर बुधवार को आस्था का विराट सैलाब उमड़ पड़ा. वह स्थान, जहां यमुना, चम्बल, पहुंज, सिंध और क्वारी जैसी पांच पवित्र नदियों का महासंगम होता है. सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों से गुंजायमान रहा. दूर-दराज से आए भक्तजन इस विशेष स्नान पर्व पर पंचनद के पवित्र जल में डुबकी लगाते और पुण्य कमाते नजर आए. 

इस विशाल स्नान पर्व की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्वयं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने पंचनद संगम पहुंचकर जायजा लिया. दोनों उच्चाधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा इंतजामों, आवागमन मार्गों, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, यातायात नियंत्रण तथा मेला क्षेत्र की साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया. 

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पवित्र पर्व पर आए श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. उन्होंने विशेष रूप से मेला क्षेत्र में स्वच्छता और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने पर बल दिया. उन्होंने निर्देशित किया कि चिकित्सा दल और सफाई कर्मी चौबीसों घंटे मुस्तैद रहें ताकि कार्तिक पूर्णिमा का यह स्नान पर्व शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके. 

वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने तैनात पुलिस बल को कड़े निर्देश दिए कि मेले में आने-जाने वाले सभी मार्गों पर यातायात सुचारू रखा जाए. उन्होंने भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और गश्त टीमों को लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. 

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *