हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में आंगनबाड़ी और निपुण विद्यालयों के बच्चे हुए पुरस्कृत

जालौन: ब्लॉक संसाधन केंद्र, भिटारा जालौन में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीती राजपूत द्वारा सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण करके किया. कार्यक्रम की शुरुआत में एआरपी अमित गुप्ता द्वारा स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. साथ ही साथ बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा सम्मिलित रूप से उपलब्ध कराई गई सामग्री की पूरी जानकारी दी गई.

एआरपी के के श्रीवास्तव ने स्कूल रीडीनेस कार्यक्रम के अंतर्गत पहल मॉड्यूल और 52 सप्ताह की कार्य योजना की चर्चा की. एआरपी संदीप कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में किए जा रहे कायाकल्प और वाले फीचर्स के बारे में बताया. एआरपी प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि किस प्रकार 5 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें कक्षा एक के लिए तैयार किया जा सकता है.

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री कपिल कुमार शर्मा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया. उन्होंने नई शिक्षा नीति में प्री प्राइमरी एजुकेशन के महत्व पर चर्चा की कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी महोदय और बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा सम्मिलित रूप से प्राथमिक विद्यालयों के 33 छात्र /छात्राओं और आंगनबाड़ी के 22 छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया.

कार्यक्रम में कोलोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ,को लोकेटेड आंगनबाड़ी वाले विद्यालयों से स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के नोडल शिक्षक निपुण विद्यालयों की कक्षा एक और दो के बच्चे ,आंगनबाड़ी केंद्रों से प्रत्येक न्याय पंचायत से दो बच्चों ने प्रतिभाग किया. कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीती राजपूत द्वारा आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक संसाधन केंद्र से जगमोहन, नीरज, आलोक,अंकित,ब्रह्मानंद राजपूत, किरन ,प्रवीण ,परमानंद ,संदीप,रामकुमार,जगदीश संतोष,चंद्रशेखर इत्यादि ने सहयोग किया.

About आदित्य हृदय

आदित्य हृदय नवोदित पत्रकार हैं. सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि रखते हैं.

View all posts by आदित्य हृदय →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *