जालौन: जालौन के उरई में कल शाम को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और भाजपाइयों के बीच टकराव हो गया. दरअसल कोतवाली पुलिस उरई के स्टेशन रोड पर पटाखों जैसी तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाहनों और स्टंटबाजों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान पुलिस को बगैर हेलमेट लगाए एक युवक दिखा. जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा, फिर पुलिस ने उसे आगे रोक कर पकड़ लिया. बाइक चालक के भागने के कारण पुलिस को चोरी की बाइक होने की संदिग्धता के चलते उससे बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा गया तो बाइक चालक ने वार्ड नम्बर 12 के भाजपा सभासद फोन लागकर मामला बताया. इसके बाद बीजेपी सभासद व अन्य पदाधिकारी युवक का बचाव करने पहुंचे और पुलिस से भिड़ गए.
इस दौरान भाइपाइयों व पुलिस के बीच काफी नोकझोंक हुई. इस दौरान सीओ सदर अर्चना सिंह लगातार कहती रही कि यातायात नियमों का पालन न करने वाले व्यक्तियों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा और न ही बख्शा जाएगा. नियमों के विरुद्ध चलने वालों पर कार्रवाई तो की जाएगी. पुलिस ने इस घटना के दौरान मौके पर ही बाइक चालक पर कार्रवाई कर दी और उसकी गाड़ी को सीज कर दिया.
वाहन चेकिंग के दौरान भाजपाइयों की पुलिस से बहस, कटा चालान
