कैलिया थाना अंतर्गत पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, युवक गिरफ़्तार

जालौन: जालौन के कैलिया थाना अंतर्गत एक घिनौनी हरकत सामने आई है. जिसे सुनकर शायद की आपका खून न खौले. यहां के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. पड़ोसी युवक बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने घर ले जाया करता था. वहीं बच्ची के साथ ग़लत काम करता था. हालांकि पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आगे की प्रशासनिक कार्यवाही शुरू कर दी है. 

पेट दर्द की शिकायत पर परिजनों को हुई जानकारी
इस बात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के पेट में अचानक दर्द उठने लगा. माता-पिता के पूछने पर बच्ची ने बताया कि युवक ने एक माह पहले रेप की वारदात को अंजाम दिया था. पड़ोस में रहने वाले अंकल उसे मोबाइल दिखाने के बहाने घर ले जाया करते थे. वही उसके साथ गलत काम कर रहे थे. यह बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत कैलिया पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी को हिरासत में लेकर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया.


क्षेत्राधिकारी कोंच का क्या कहना है?
सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. पूछताछ में उसने इस बात को क़बूल किया है. आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्यवाही की जा रही है.

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *