मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत बालिकाओं ने स्वास्थ्य केंद्र का किया अवलोकन

जालौन: मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चुर्खी की छात्राओं ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुर्खी का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस अवसर पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने बालिकाओं को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, स्वच्छता, पोषण तथा स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जानकारियाँ दीं.

भ्रमण के दौरान बालिकाओं ने दवाओं के वितरण प्रणाली, रोग निदान प्रक्रिया एवं स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया. साथ ही उन्हें एम्बुलेंस सेवा, मातृत्व एवं शिशु देखभाल कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की गई. इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बालिकाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और उन्हें चिकित्सा सेवाओं के प्रति संवेदनशील बनाना रहा. बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और उपयोगी जानकारी प्राप्त की. 

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *