आज के समय में मोटापा न केवल एक सौंदर्य से जुड़ी समस्या है, बल्कि यह गंभीर बीमारियों की जड़ भी बनता जा रहा है. बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और तनाव मोटापे के प्रमुख कारण बनते जा रहे हैं.
मोटापा बढ़ने के मुख्य कारण:
ज्यादा जंक फूड का सेवन
शारीरिक गतिविधि की कमी
नींद की अनियमितता
हार्मोनल असंतुलन और दवाइयों का असर
तनाव और डिप्रेशन में भावनात्मक रूप से अधिक खाना
मोटापे से होने वाली बीमारियाँ:
हृदय रोग
टाइप-2 डायबिटीज
ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या
स्लीप एपनिया और सांस की दिक्कतें
जोड़ों का दर्द और आर्थराइटिस
कई प्रकार के कैंसर का खतरा
मोटापा कम करने के घरेलू उपाय:
1. गुनगुना नींबू-शहद पानी: रोज़ सुबह खाली पेट पीने से मेटाबोलिज्म तेज होता है
2. मेथी दाना पानी: रात भर भिगोकर सुबह सेवन करें, फैट कम करने में मदद करता है.
3. ग्रीन टी और अजवाइन चाय: दोनों पाचन को ठीक करती हैं और चर्बी घटाती हैं.
4. नियमित टहलना और योग: हर दिन 30-45 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी ज़रूरी है.
5. छोटी प्लेट में खाना: कम मात्रा में भोजन करने की आदत डालें.
6. रात का खाना जल्दी और हल्का करें.
मोटापा कोई एक दिन में नहीं आता, और इसे कम करने में भी धैर्य की आवश्यकता होती है. घरेलू नुस्खों के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हम खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं.
मोटापा बन रहा गंभीर बीमारियों की जड़, ये हैं कारण
