महिला का नंबर लेने के चक्कर में हो गया हादसा, रोडवेज बस ने 4 को कुचला, 2 की मौ*त

झांसी: झांसी-कानपुर हाईवे पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई. डिवाइडर पर घास काट रहे नौ मजदूरों में से चार लोग बस की चपेट में आ गए. हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं.  घटना पुखरायां थाना क्षेत्र के सेसा गांव के पास हुई. हादसे के समय बाकी पांच मजदूर भी वहीं मौजूद थे, लेकिन वे मामूली अंतर से बच गए. 

यात्रियों का दावा— बस चालक मोबाइल पर ध्यान लगाए था
हादसे के समय बस में मौजूद एक महिला यात्री ने बताया कि चालक एक हाथ से मोबाइल चला रहा था और दूसरे हाथ से स्टीयरिंग संभाले हुए था. इसी दौरान उसका ध्यान भटका और बस सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई. यात्री के अनुसार, बस चढ़ते ही चार मजदूरों को कुचलकर दूसरी लेन तक पहुँच गई. गनीमत रही कि सड़क किनारे गड्ढा होने की वजह से बस आगे बढ़कर नहीं पलटी और समय रहते रुक गई. बस में सवार यात्री रागिनी ने बताया वह किसी महिला का नंबर लेने लग गया.  तभी बस डिवाइडर पर चढ़ गयी और यह हादसा हो गया.  

मरने वालों की पहचान
हादसे में मौत होने वालों की पहचान, पानकुंवर (52) निवासी पास का गांव, हरगोविंद (47) निवासी ईनई कलां
के रूप में हुई है. दोनों मजदूर हाईवे पर घास कटिंग और हरियाली रखरखाव के काम से जुड़े थे. गंभीर रूप से घायल मजदूरों को मोंठ CHC ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.   

 

चालक मौके से फरार, पुलिस ने तलाशी तेज की
घटना के तुरंत बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया. एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हुई.  एक व्यक्ति ने रास्ते में दम तोड़ दिया. बस चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है.  पुलिस के अनुसार, बस और मोबाइल फोन की जांच की जा रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके.  

 

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *