कोहरे में चला रहे हैं वाहन तो ध्यान रखें ये चीज़ें

सर्दियों में कोहरा सड़क हादसों का बड़ा कारण बन जाता है. दृश्यता कम होने से वाहन सामने दिखना मुश्किल होता है और ब्रेकिंग दूरी भी बढ़ जाती है. इसलिए हर वाहन चालक को अतिरिक्त सावधानी बरतनी जरूरी है. कार, बाइक, बस या ट्रक, सभी चालकों के लिए नियम लगभग समान रूप से महत्वपूर्ण हैं. 

गति को नियंत्रित रखना सबसे पहला नियम 

  • कोहरे में तेज गति वाहन को खतरे में डालती है. धीमी गति से चलने पर ड्राइवर को सामने की स्थिति समझने और समय पर ब्रेक लगाने का अवसर मिलता है. कई चालक घबराकर स्पीड बढ़ाते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना और बढ़ जाती है.  इसलिए मौसम साफ होने तक वाहन की स्पीड सीमित रखें. 
  • कोहरे में हाई बीम का प्रयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह रोशनी कोहरे से टकराकर वापस आंखों में आती है और दृश्यता और घट जाती है.
  • हमेशा लो बीम हेडलाइट का उपयोग करें
  • फॉग लाइट्स उपलब्ध हों तो उन्हें चालू रखें
  • इंडिकेटर और पार्किंग लाइट समय-समय पर जांचते रहें 

आगे वाले वाहन से उचित दूरी बनाए रखें

  • धुंध में सबसे बड़ा खतरा अचानक ब्रेक लगने से होता है. इसलिए कार और बाइक को आगे के वाहन से पर्याप्त दूरी पर रखें
  • भारी वाहनों को अपनी ब्रेकिंग दूरी का ध्यान रखना चाहिए
  • ओवरटेक करने से बचें, क्योंकि सामने से आने वाला वाहन कोहरे में दिखता नहीं

लेन अनुशासन और सड़क चिह्नों का पालन

  • कोहरे में लेन बदलना दुर्घटना को निमंत्रण देता है इसलिए एक ही लेन में स्थिर होकर चलें
  • रोड मार्किंग दिखें तो उसी दिशा में वाहन रखें
  • हॉर्न का प्रयोग केवल आवश्यकता होने पर करें

अत्यधिक कोहरा हो तो वाहन रोकना बेहतर

  • यदि कोहरा बहुत घना हो जाए और सड़क बिल्कुल न दिखे, तो सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर वाहन रोकें
  • हेजर्ड लाइट अवश्य चालू करें
  • वाहन को इस तरह खड़ा न करें कि अन्य वाहन चालक भ्रमित हों

दोपहिया और भारी वाहनों के लिए विशेष सावधानियां

बाइक सवार:

  • हेलमेट वाइजर साफ रखें
  • रिफ्लेक्टर जैकेट पहनें
  • अचानक ब्रेक न लगाएं


भारी वाहन/बस चालक:

  • अतिरिक्त स्पीड नियंत्रण रखें
  • यात्रियों की चढ़ाई-उताराई में सावधानी
  • लेन से बाहर न निकलें

 

 

 

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *