Samsung Galaxy S26 series लॉन्च: नए प्राइवेसी फीचर, 200MP कैमरे के साथ क्या होगी इसकी कीमत?

Samsung galaxy s26 series

दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज Samsung ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की नई रेंज Samsung Galaxy S26 series को Galaxy Unpacked इवेंट में सैन फ्रांसिस्को में लॉन्च कर दिया। इस सीरीज में तीन मॉडल Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26 Plus और Samsung Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। यह सीरीज Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलती है और कंपनी 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। इस बार कंपनी ने डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और AI फीचर्स पर बड़ा फोकस किया है।

Galaxy S26 Ultra में इन-बिल्ट प्राइवेसी डिस्प्ले
सबसे बड़ा अपग्रेड Galaxy S26 Ultra में दिया गया इन-बिल्ट प्राइवेसी स्क्रीन फीचर है। इस फीचर को ऑन करने पर फोन की स्क्रीन साइड एंगल से देखने पर कंटेंट छिपा देता है बिलकुल प्राइवेसी स्क्रीन गार्ड की तरह, लेकिन यह डिस्प्ले में ही इंटीग्रेटेड है। Ultra मॉडल में 6.9-इंच का 10-बिट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं Galaxy S26 और S26 Plus में क्रमशः 6.3-इंच और 6.7-इंच AMOLED पैनल मिलता है।

डिजाइन में बदलाव
Samsung ने इस बार कैमरा मॉड्यूल को नया लुक दिया है, जो Galaxy Z Fold सीरीज जैसा दिखता है। S26 Ultra अब 7.9mm पतला है और इसके कॉर्नर पहले से ज्यादा राउंडेड हैं। इसमें Cobalt Violet, White, Black और Sky Blue कलर ऑप्शंस मिलते हैं।

प्रोसेसर और बैटरी
Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट दिया गया है जबकि Galaxy S26 और S26 Plus में Samsung का Exynos 2600 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा  बैटरी की बात करें तो S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी है जो 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। S26 में  4,300mAh की बैटरी है जो 25W की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। वहीं S26 Plus में 4,900mAh की बैटरी है जो  45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

कैमरा और AI फीचर्स
इन दिनों फोन्स में ख़ासा ज़ोर होता है कैमरे और AI फीचर्स पर तो Galaxy S26 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा मिलता है।
मुख्य और पेरिस्कोप कैमरा में अब वाइडर अपर्चर दिया गया है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी बेहतर होगी। Galaxy S26 और S26 Plus में 50MP मेन कैमरा, 10MP 3x टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। उधर AI के मोर्चे पर Samsung ने Perplexity के साथ साझेदारी कर Bixby को नए “Agentic AI” फीचर्स से लैस किया है। इसके अलावा AI Photo Editor और AI Noise Reduction जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

भारत में कीमत

भारत में Galaxy S26 सीरीज की शुरुआती कीमतें इस प्रकार हैं-

Galaxy S26: ₹87,999 (12GB/256GB)

Galaxy S26 Plus: ₹1,19,999 से शुरू

Galaxy S26 Ultra: ₹1,39,999 (12GB/256GB)

Ultra का टॉप वेरिएंट (16GB/1TB) ₹1,89,999 में उपलब्ध होगा।

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *