दमोह में मूंगफली समझकर खा गए अरंडी के बीज, 40 बच्चे बीमार

दमोह: दमोह जिले के पथरिया ब्लॉक के किशुनगंज में जहरीले बीज खाने से 45 से ज्यादा बच्चे अचानक बीमार पड़ गए. सभी बच्चों को शाम तक हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. 

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने स्कूल के पास लगे ‘अंड बिजोरा’ नाम के पेड़ के बीज खाए थे. बच्चों के मुताबिक, उन्होंने स्कूल में खेलते समय ये बीज खाए और फिर छुट्टी के बाद अपने घर चले गए. शाम होते-होते उल्टी और दस्त की शिकायत ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया. 

बच्चों के अभिभावकों ने जानकारी देने के बाद पुलिस और प्रशासन सक्रिय हुआ. देर शाम तक लगभग 45 बच्चे जिला अस्पताल पहुंचाए गए, जहां सिविल सर्जन खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य अधिकारी भी अस्पताल में मौजूद हैं. 

About बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो

View all posts by बुंदेलखंड रिपोर्ट ब्यूरो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *